City Headlines

Home » लोकतंत्र पर हमला था कैपिटल हिल हिंसा : बाइडन

लोकतंत्र पर हमला था कैपिटल हिल हिंसा : बाइडन

by Rashmi Singh

वाशिंगटन । राष्ट्रपति जो बाइडेन कैपिटल हिल हिंसा की दूसरी बरसी पर बेहद भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि ठीक दो साल पहले 6 जनवरी, 2021 को यूएस कैपिटल में विद्रोह वास्तव में देश के लोकतंत्र पर हमला था, लेकिन अंततः अमेरिकी जनता लोकतंत्र प्रेमी हम लोग जीत गए। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास में गृह युद्ध के दौरान भी ऐसा नहीं हुआ था।
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी संसद (कैपिटल हिल) में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक घुस गए थे और जमकर उत्पात मचाया था। इस हिंसा में पांच लोग मारे गए थे। ट्रंप पर प्रतिनिधि सभा ने अभूतपूर्व विद्रोह को उकसाने का आरोप लगाया था जो उनके महाभियोग का कारण बना।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.