कठुआ । इसी महीने की 20 जनवरी को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य प्रवेश द्वार लखनपुर से जम्मू कश्मीर मे दाखिल होगी। इसे लेकर जम्मू कश्मीर के तमाम कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लखनपुर में अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।
इसी को लेकर मंगलवार देर शाम को कांग्रेस जम्मू कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल वानी, पूर्व मंत्री रमन बल्ला, जम्मू कश्मीर कांग्रेस की प्रभारी और सांसद रजनी पाटिल, कांग्रेसी नेता योगेश साहनी, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर, कठुआ जिला अध्यक्ष पंकज डोगरा, लखनपुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एडवोकेट सुशील गुप्ता मुख्य तौर पर उपस्थित थे। इन नेताओं ने लखनपुर टोल प्लाजा के यार्ड का दौरा किया और उस यार्ड का निरीक्षण भी किया यहां पर इस यात्रा का स्वागत किया जाएगा।