City Headlines

Home Crime पश्चिम बंगाल में झारखंड की अभिनेत्री रिया की गोली मारकर हत्या

पश्चिम बंगाल में झारखंड की अभिनेत्री रिया की गोली मारकर हत्या

by City Headline
Jhalawar, Bhawani Mandi, real brothers, dumper, murder, quarrel, police, dumper, Ahu river, sand mining, tension, Rajasthan

रांची। झारखंड के नागपुरी फिल्मों की अभिनेत्री रिया कुमारी की पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिला के बागनान स्थित एनएच 6 पर गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना बुधवार की है। रिया अपने पति और बच्ची के साथ निजी कार से रांची से कोलकाता आ रही थी। इसी दौरान लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने रिया को गोली मार दी।

अपराधियों ने रिया की कान के पास गोली मारी। घटना के बाद उनके पति प्रकाश कुमार ने इसकी जानकारी आसपास मौजूद लोगों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रिया को उलुबेड़िया अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रिया झारखंड के क्षेत्रीय भाषा में बनने वाली फिल्मों की अभिनेत्री हैं। वह इशा आलिया के नाम से जानी जाती थी।