नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election) में बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेता डोर टू डोर प्रचार कर रहे है। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भी डोर टू डोर कैंपेन कर रहे है। केजरीवाल के साथ एक मजेदार वाक्या तब पेश आया जब वे वार्डों में जनसंपर्क कर रहे थे और लोगों से मिलकर अपनी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने की वोटरों से अपील कर रहे थे। तभी एक महिला ने उनसे ‘मफलर’ के बारे में सवाल पूछ लिया। सवाल का जवाब भी केजरीवाल ने इस अंदाज में दिया कि वहां खड़े लोग भी हंसने लगे।
गौरतलब है कि दिल्ली में नगर निगम चुनाव चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी पिछले 15 वर्षों से दिल्ली Delhi MCD Election में काबिज है। भारतीय जनता पार्टी को निगम की सत्ता से दूर करें के लिए आम आदमी पार्टी हर संभव कोशिश कर रही है। आप नेता केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल विभिन्न वार्डों में जाकर प्रचार कर रहे थे कि तभी एक महिला ने केजरीवाल से सवाल किया कि ‘सर आपका मफलर कहां है’ इस सवाल का जवाब देते हुए केजरीवाल की हंसी छूट गई और जोर-जोर से हंसने लगे। उन्होंने मजेदार जवाब देते हुए कहा कि, अभी इतनी सर्दी नहीं आई है’। केजरीवाल ने महिला के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।
आगामी 4 दिसंबर को दिल्ली में वोटिंग होगी। दिल्ली में 250 वार्ड के दो करोड़ वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। इस बार का चुनाव कई मायनों में दिलचस्प होगा क्योंकि पिछले 15 वर्षों से दिल्ली नगर निगम पर राज कर रही बीजेपी को आम आदमी पार्टी की तरफ से कड़ी टक्कर मिल रही है।