नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव के तेज प्रचार के बीच अब बीजेपी ने भी अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। जिसमें दिल्ली की जनता से 12 वादे किये गये है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम के आगामी चुनाव के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया। दिल्ली से बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इस संकल्प पत्र को पढ़ा । आदेश गुप्ता ने बताया कि जल्द ही MCD कि सभी सेवाओं को मोबाइल ऐप के जरिये से ऑनलाइन किया जाएगा। बीजेपी की तरफ से जारी किये गये संकल्प पत्र में लिखा है कि वह केंद्र सरकार की मदद से 5 सालों में दिल्ली में 7 लाख गरीबों को आवास देंगे। संकल्प पत्र में आगे कहा गया है कि 2023 तक तीन कचरा डालने के स्थानों से कूड़े के पहाड़ को हटा दिया जाएगा, घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र किया जाएगा। 2024 तक 907 MCD स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं बनाने का भी वादा किया गया है।
इसमें जनता से 12 पॉइंट्स पर वादे किए गए हैं।
1-दिल्ली नगर निगम की सेवाएं एक मोबाइल ऐप पर उपलब्ध कराई जाएंगी। बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट्स, लाइसेंस , भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत के लिए हेल्पलाइन की सुविधा दी जाएगी।
2- बीजेपी ने वादा किया है कि वो दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करेंगें। जिसके लिए वो एक साल में 526 ईवी चार्जिंग स्टेशन और पांच साल में 1,000 से ज्यादा बना देंगे , 2023 तक सभी स्ट्रीट लाइट सोलर पावर्ड करेंगे।
3-केंद्र की मदद से 7 लाख गरीब परिवारों को पांच साल में आवास दिया जाएगा।
4-अप्रैल 2023 से फैक्ट्री लाइसेंस को ही खत्म कर दिया जाएगा। फैक्ट्री ओनर्स को सिर्फ प्रॉपर्टी टैक्स ही देना होगा। ट्रेड लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन की जाएगी।
5-झुग्गी के बदले पक्का मकान दिये जाने का वादा भी संकल्प पत्र में किया गया है।
6-2024 तक एमसीडी के सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम बना दी जाएगी। हैप्पीनेस एरिया डेवलप किए जाएंगे। महिलाओं के लिए हर वॉर्ड में सेल्फ डिफेंस क्लासेस भी शुरू की जाएंगी।
7-महिलाएं 50 अन्नपूर्णा रसोई चलाएंगे जहां 5 रुपये में खाना दिया जाएगा।
8-वीकली मार्केट्स का रेगुलराइजेशन करेंगे, स्ट्रीट वेंडर्स को ज्यादा सुविधाएं मिले उसके लिए काम किया जाएगा।
9-1,000 छठ घाट और जलाशय बनाएंगे। दुर्गा पूजा और रामलीला जैसे धार्मिक आयोजनों के लिए नए पब्लिक प्लेस बनाए जाएगें।
11-PPP मॉडल के तहत नई स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।
12-पार्किंग की सुविधा दी जाएगी , हर साल 4,000 ऑटो-रिक्शा के लिए स्टैंड, 2027 तक सभी पार्कों में 10,000 ओपन जिम और योगा हट्स, गौशालाओं को वित्तीय मदद भी दी जाएगी।