नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को लेकर भारतीय जनता पार्टी हमलावर बनी हुई है। जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जेन से संबंधित एक और वीडियो भाजपा ने जारी किया है।
दिल्ली भाजपा ने बुधवार सुबह तिहाड़ जेल का और वीडियो जारी किया गया। जिसमें दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन होटल का खाना खाते हुए दिखाई दिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक-एक कर के लोग सत्येंद्र जैन के कमरे में आते और उन्हें खाना परोसते हैं। इस वीडियो को लेकर भाजपा द्वारा आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
मामले पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि पहले सत्येंद्र जैन को मसाज देने वाले व्यक्ति को फिजियोथेरेपिस्ट बताया गया था, जबकि वह रेपिस्ट है। सच सामने आने के बाद भी अरविंद केजरीवाल ने मामले पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी।
उन्होंने आरोप लगाया कि सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल के अंदर टीवी एवं मिनरल वॉटर जैसी तमाम वीवीआईपी सुविधाएं मिल रही हैं। अब एक नया वीडियो अब सामने आया है, जिसमें सत्येंद्र जैन को बाहर का खाना परोसा जा रहा है। भाजपा ने सवाल उठाया कि क्या यह भी किसी ट्रीटमेंट का हिस्सा है या फिर यह वीवीआईपी करप्शन ट्रीटमेंट है।
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन को वसूली करने के लिए मंत्री बनाया हुआ है। सुकेश चंद्रशेखर से वसूली करने के साथ सत्येंद्र जैन रेपसिस्ट से मसाज करा रहे हैं। इस सबके अलावा सत्येंद्र जैन को ऐसे खाना परोसा जा रहा है, जैसे वह किसी रिजॉर्ट में हों। अरविंद केजरीवाल ने यह सुनिश्चित किया है कि तिहाड़ जेल में भ्रष्टाचारियों को सजा ना मिले बल्कि उन्हें वीवीआईपी मजा मिले।
केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो भाजपा ने जारी किया
previous post