City Headlines

Home International नेपाल में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ चुनाव, कई दिग्गज की प्रतिष्ठा दांव पर

नेपाल में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ चुनाव, कई दिग्गज की प्रतिष्ठा दांव पर

संघीय संसद व प्रदेश सभा के लिए हुआ चुनाव

by Suyash

मटना/मोतिहारी,। नेपाल के पर्सा, बारा, समेत समूचे नेपाल में रविवार सुबह सात बजे से उत्सवी माहौल में मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे संपन्न हो गया। चुनाव में की दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में अधिक उत्साह देखा गया। सुबह से ही बूथो पर मतदान करने के लिए लोगों का लंबी कतारें देखी गयीं। शांतिपूर्वक संपन्न हुए लोकतंत्र के महापर्व में मतदान करने के लिए महिला से लेकर पुरुषों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रत्येक बूथ

नेपाल चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करते मतदाता।

पर सशस्त्र सुरक्षा बल, नेपाल पुलिस और एपीएफ की तैनाती की गई थी।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बनाए गए कंट्रोल रूम में पल पल के चुनाव की खबर अपडेट की जा रही थी। हल्की नोकझोंक के बीच संपन्न हुए चुनाव में 61 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पर्वेक्षक तथा नेपाली सेना का बूथ निरीक्षण और पेट्रोलिंग जारी रखा। खाद सामग्री दूध, पानी, गैस, एंबुलेंस और प्रेस लिखी वाहनों के अतिरिक्त कोई वाहन नहीं चली।
नेपाल के मधेश प्रदेश में एक पूर्व प्रधानमंत्री तथा तीन पूर्व उप प्रधानमंत्री,एक मुख्य मंत्री तथा दो दर्जन पूर्व मंत्री का प्रतिष्ठा दांव पर है।
नेपाल के सांसद तथा विधायक चुनाव में एक पूर्व उप प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल रौतहट जिला के क्षेत्र एक चुनाव लड़ा है। इसी तरह पूर्व उप प्रधानमंत्री उपेन्द्र यादव सप्तरी दो, राजेन्द्र महतो सर्लाही दो से तथा मुख्यमंत्री लाल वावू राउत पर्सा एक क से चुनाव मैदान में थे। इसी तरह पूर्व मंत्री तथा लोकतांत्रिक समाजसेवी पार्टी के अध्यक्ष महंथ ठाकुर महोतरी एक से, शरद सिंह भंडारी महोतरी दो से, प्रदीप यादव पर्सा एक से, महेन्द्र यादव धनुषा चार से, मातृका यादव धनुषा एक से जूली महतो धनुषा तीन से महेन्द्र राय यादव सर्लाही दो से चुनाव लड़ रहे हैं।
जनमत पार्टी के अध्यक्ष डॉ. सी. के. राउत सप्तरी एक से चुनाव लड़ रहे हैं। प्रदेश सरकार में गृह मंत्री भरत साह महोतरी एक ख, शैलेन्द्र साह सप्तरी एक क तथा सामाजिक विकास मंत्री नवल किशोर साह सप्तरी एक से सांसद के चुनाव लड़ रहे हैं।
मधेश सरकार के कई मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं। जिनकी प्रतिष्ठा दांव पर है। मुख्यमंत्री के पर्सा (वीरगंज) से लड़ने के कारण यह हॉट सीट बना हुआ था।