City Headlines

Home Delhi हेमंत सोरेन ने केंद्र और ईडी को दी चुनौती, हिम्मत है तो गिरफ्तार करके दिखाओ

हेमंत सोरेन ने केंद्र और ईडी को दी चुनौती, हिम्मत है तो गिरफ्तार करके दिखाओ

by City Headline
Ranchi, Chief Minister, Hemant Soren, Raghuvar Sarkar, Ministers, Officers, Against, Inquiry, Order

रांची। अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी की ओर से नोटिस जारी किये जाने पर राज्य की राजनीति गरमा गयी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल की गठबंधन वाली सरकार आक्रामक मूड में है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राजधानी रांची में शक्ति प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी को चुनौती दी कि हिम्मत है, तो आकर मुझे गिरफ्तार करके दिखाओ।
ईडी की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन भेजे जाने के खिलाफ झामुमो के कार्यकर्ताओं ने मोरहाबादी मैदान से विरोध प्रदर्शन करते हुए कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री को बदनाम करना बंद करो।
मोरहाबादी मैदान से झामुमो का विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के पास हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गयी है। कांके रोड पूरी तरह से बंद है। यातायात को डायवर्ट किया गया है।