City Headlines

Home Himachal Pradesh भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने साधा आम आदमी पार्टी पर निशाना

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने साधा आम आदमी पार्टी पर निशाना

by City Headline
modi government, central cabinet meeting, procurement price, quintal, sugarcane

शिमला। हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार अब जोर पकड़ने लगा है। शनिवार को शिमला में केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री व हमीरपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो लोग आज नोटों पर लक्ष्मी और गणेश की फोटो की बात कर रहे हैं, वही लोग राम मंदिर का विरोध कर रहे थे। कहा केजरीवाल की पार्टी हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान करती है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अराजकता के प्रतीक हैं। भाजपा नेता ने केजरीवाल से सवाल किया कि मौलवियों को पैसा दिया जा रहा है तो पुजारियों को क्यों नहीं।
हिमाचल में भाजपा उम्मीदवारों पर अनुराग ने कहा कि जिन नए लोगों को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है, वे पार्टी को जीत दिलाने में सक्षम हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हर किसी को टिकट देना असंभव हैं, जो नाराज हैं उन्हें जल्द ही मना लिया जाएगा।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी को राम मंदिर का विरोध करने वालों, हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वालों को एक मंत्री को बर्खास्त करना पड़ा है। वह नए प्रचार को बढ़ावा देते हैं ताकि उनके भ्रष्टाचार पर चर्चा न हो।
केन्द्रीय मंत्री ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल से पूछा कि आप सरकार दिल्ली में मुस्लिम मौलवियों को सालाना पैसे देते हैं। क्या आप पुजारियों, गुरुद्वारा ग्रंथियों और पादरियों को भी वही पैसे देंगे?