City Headlines

Home West Bengal सात घंटे तक हुआ अभिषेक की आंखों का ऑपरेशन, ममता चिंतित

सात घंटे तक हुआ अभिषेक की आंखों का ऑपरेशन, ममता चिंतित

by City Headline
Bengal, CPI(M), Trinamool, Mamata, Sitaram Yechury, Abhishek Banerjee, Kolkata, BJP, INDI, Opposition Alliance, Rift, Polit

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की आंखों का ऑपरेशन अमेरिका में करीब सात घंटे तक चला है। इसे लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बेहद चिंतित बताई जा रही हैं। हालांकि सूत्रों ने बताया है कि ऑपरेशन सफल रहा है।
छह साल पहले एक दुर्घटना में अभिषेक बनर्जी की आंखों में चोट लगी थी। 19 अक्टूबर 2016 को जनसभा से मुर्शिदाबाद लौटते समय सिंगूर के पास दुर्गापुर एक्सप्रेस-वे पर अभिषेक बनर्जी की कार का एक्सीडेंट हो गया था। उस समय अभिषेक की बायीं आंख के नीचे गंभीर चोट आई थी। आंख के नीचे की हड्डी टूट गई थी। उन्हें जल्दी से कोलकाता लाया गया और बेलेव्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन अभिषेक के करीबी कई लोगों को लगता है कि कोलकाता में प्राथमिक इलाज में बहुत लाभ नहीं हुआ था। नतीजतन उन्हें आंखों के इलाज के लिए कोलकाता से बाहर जाना पड़ा।

इससे पहले जनवरी 2020 में उनकी आंख का ऑपरेशन हुआ था। उसके बाद ममता बनर्जी ने 29 जनवरी को नेताजी इंडोर में पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा कि अभिषेक का छह बार आंख का ऑपरेशन किया जा चुका है। इसलिए अभिषेक कुछ दिन घर पर ही काम करेंगे। डॉक्टरों ने भी कुछ समय के लिए घर पर आराम करने की सलाह दी है। डॉक्टरों ने मूल रूप से धूप में आने से मना किया था।