City Headlines

Home national हिंदी दिवस पर ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं

हिंदी दिवस पर ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं

हिंदी दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि राज्य में हिंदी भाषी समुदाय के विकास के लिए किए गए प्रयासों पर गर्व है।

by Mansi

हिंदी दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि राज्य में हिंदी भाषी समुदाय के विकास के लिए किए गए प्रयासों पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, “सभी को ‘हिंदी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। हम सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि 2011 के बाद से राज्य में हिंदी भाषी लोगों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इनमें हिंदी अकादमी की स्थापना, हिंदी विश्वविद्यालय और कई हिंदी कॉलेजों की स्थापना जैसी उपलब्धियां शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इन उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह राज्य के विकास और समावेशी संस्कृति को दर्शाता है।

READ ALSO: छत्तीसगढ़ : रायपुर में मछली पकड़ रहे बच्चाें काे मिले 84 जिंदा कारतूस, जांच जारी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस ट्वीट को हिंदी भाषी समुदाय से काफी सराहना मिली है। राज्य में हिंदी अकादमी की स्थापना और हिंदी विश्वविद्यालयों के निर्माण को ममता बनर्जी सरकार के हिंदी प्रेम का प्रमाण माना जा रहा है।