बागपत
सोमवती अमावस्या पर यमुना में स्नान करते समय दिल्ली की एक युवती की डूबने से मौत हो गई। गमगीन माहौल में स्वजन बगैर पुलिस कार्यवाही के युवती का शव लेकर चले गए। सोमवती अमावस्या पर दूर-दराज से श्रद्धालु यमुना में स्नान करने के लिए आते हैं।
दिल्ली के सीलमपुर निवासी महेश की पुत्री सुनीता, स्वजन के साथ सुबह यमुना में नहा रही थी। वह अचानक यमुना में डूब गई। स्वजन ने उनको बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शोर मचाने पर लोग इकट्ठे हो गए। गोताखोर इरफान की टीम ने यमुना में सर्च अभियान चलाया।
बता दें कि टीम यमुना से युवती को निकालने में कामयाब तो हुई, लेकिन तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि यमुना में नहाते समय डूबने से युवती की मौत हुई है। पीड़ित स्वजन बगैर पुलिस कार्यवाही के युवती का शव लेकर चले गए।