City Headlines

Home Crime श्रद्धा मर्डर केस : साकेत कोर्ट ने दी आफताब का नार्को टेस्ट करने की अनुमति

श्रद्धा मर्डर केस : साकेत कोर्ट ने दी आफताब का नार्को टेस्ट करने की अनुमति

साकेत कोर्ट का बड़ा फैसला

by City Headline

नई दिल्ली। दिल्ली के साकेत को र्ट ने सनसनीखेज श्रद्धा मर्डर केस के आरोपित आफताब का नार्को टेस्ट करने की अनुमति दे दी है। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से आफताब का नार्को टेस्ट करने की अनुमति मांगी थी। दिल्ली पुलिस का कहना है कि आफताब जांच को भटकाने की कोशिश कर रहा है। इसलिए उसका नार्को टेस्ट कराना जरूरी है ताकि मामले की तहकीकात ठीक से हो सके। श्रद्धा आफताब के साथ रहती थी। आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर करीब तीस टुकड़े कर दिए थे। उसके शव के टुकड़ों को फ्रिज में रखा हुआ था। वो शव के अंगों को ले जाकर अलग-अलग स्थान पर फेंकता था। पुलिस ने आफताब के जरिए श्रद्धा के कई अंगों को बरामद किया है। आफताब मुम्बई से श्रद्धा को लेकर दिल्ली में रहने लगा और दिल्ली के महरौली इलाके में  किराये के मकान में रह रहा था। श्रद्धा की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए दिल्ली पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है| आफताब के नार्को टेस्ट से पुलिस को श्रद्धा की मौत की गुत्थी सुलझाने में काफी मदद मिलेगी, इस घटना में पुलिस ने आफताब के घर से कई साक्ष्य भी जुटाए है| जिसमे फ्रिज भी है| जिसके अंदर श्रद्धा की हत्या के बाद उसका शरीर रखा गया था| राजधानी दिल्ली में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इस घटना के बाद से दिल्ली में महिलाओं में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।