लखनऊ। विश्व स्तर पर स्टैनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी यूनाइटेड स्टेट द्वारा चयनित शीर्ष वैज्ञानिकों में रिसर्च के लिए किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के 10 चिकित्सकों के नाम शामिल हैं।
स्टैनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी, यूनाइटेड स्टेट द्वारा शीर्ष-वैज्ञानिकों का एक सार्वजनिक रूप से उपलब्ध डेटाबेस बनाया गया है। वैज्ञानिकों को 22 वैज्ञानिक क्षेत्रों और 176 उप-क्षेत्रों में वर्गीकृत किया गया है। कम से कम पांच पेपर वाले सभी वैज्ञानिकों के डेटा को 2021 के अंत तक एकल वर्ष का अपडेट किया जाता है। यह शीर्ष एक लाख वैज्ञानिकों पर आधारित है। इस डेटाबेस में एक लाख 95 हजार 605 वैज्ञानिक शामिल हैं।
केजीएमयू के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ बिपिन पुरी ने सभी चयनित डाक्टर्स को बधाई दी है। केजीएमयू के चयनित चिकित्सकों में डॉ. यू. सी. चतुर्वेदी, माइक्रोबायोलोजी, डाॅ. आर. के. गर्ग, न्यूरोलोजी, डॉ. राजेश वर्मा, न्यूरोलोजी, डाॅ. अमिता जैन, माइक्रोबाॅयोलोजी, डॉ. सुजीत कार, मानसिक विभाग, डॉ. रश्मि कुमार, पीडियाट्रिक, डॉ. शैली अवस्थी, पीडियाट्रिक, डॉ. अब्बास अली मेहँदी, बायोकेमेस्ट्री, डॉ. सूर्यकान्त, रेस्पेरेटरी मेडिसिन और डॉ. दिव्या मेहरोत्रा, ओरल सर्जरी का नाम शामिल है।