गोंडा
गांव के बाहर बगीचे मे एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। मृतक गन्ने की गुड़ाई करने गया था। देर शाम वापस ना लौटने पर परिजनों के काफी खोजबीन करने के बाद बाग में शव मिला। घटना स्थल से मृतक की मोबाइल गायब बताई जा रही है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। बेलवा बहुता गांव निवासी रामचरन अपने बेटों के साथ गन्ने की गुडाई कर रहा था। शाम होने पर उसके बेटे घर चले आये तथा मृतक ने बेटों से कहा कि मै शौच करने बाद आ रहा हूं। काफी समय बीतने के बाद जब रामचरन घर नहीं लौटा तो उनकी बेटी अपने चाचा से खोजबीन करने को बोली स्वजन ने ढूंढना शुरू किया तो गांव से बाहर 500 मी. दूरी पर बाग मे शव पड़ देखकर हैरान रह गए।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई।गांव मे तरह तरह की चर्चाये हो रही है,जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है। हालांकि मृतक के पुत्र विकास ने हत्या की आशंका से इन्कार किया है। घटना स्थल से मृतक की मोबाइल गायब बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार द्विवेदी ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।