जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि रामबन के मेकरकोट इलाके में खूनी नाला के नज़दीक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सुरंग ढह गई। जिसके चलते रामबन के मेकरकोट इलाके में खूनी नाला के नज़दीक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बचाव अभियान जारी है। जहां बीती देर रात एक निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढह गया। जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का कहना है कि मलबे में 10 मज़दूर फंसे हैं।
जिला विकास आयुक्त मुसर्रत इस्लाम ने बताया है कि एक शव को निकाला गया है अभी भी 9 लोग मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। 3 घायलों को कल निकाला गया था। सर्च ऑपरेशन के लिए NDRF, SDRF, QRT और सेना तैनात है। बता दें कि हादसा कल रात 10:15 बजे हुआ। हम लोग 11 बजे पहुंच गए थे। 3 ज़ख्मी लोगों को बचाया गया। मलबे में अभी भी 8-9 लोगों के फंसे होने की आशंका हैं। मलबा जितना हटा रहे हैं, ऊपर से मलबा फिर से आ रहा है, जिसके कारण रेस्क्यू ऑपरेशन करने में परेशानी हो रही है
हादसे की जानकारी मिलते ही एक संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि घायल अवस्था में चार लोगों को बचा लिया गया और कई अन्य अभी भी सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि सुरंग के सामने खड़ी बुलडोजर और ट्रकों सहित कई मशीनों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है।