City Headlines

Home Uncategorized मुंबई तटीय सड़क परियोजना 2023 तक पूरी हो जाएगी : शिंदे

मुंबई तटीय सड़क परियोजना 2023 तक पूरी हो जाएगी : शिंदे

by City Headline
Maharashtra, Mumbai, CM, Shinde

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा कि मुंबई तटीय सड़क परियोजना लगभग 62 प्रतिशत पूरी हो चुकी है और यह वर्ष 2023 के अंत तक इसका काम पूरा हो जायेगा। श्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने परियोजना के प्रगति का निरीक्षण किया और मुंबई नगर निगम के आयुक्त इकबाल सिंह चहल, अपर आयुक्त (पूर्वी उपनगरीय) अश्विनी भिड़े ने उन्हें परियोजना के संदर्भ में एक प्रस्तुति दी।
श्री शिंदे ने आश्वासन दिया कि मुंबई के लोगों का यह सपना निर्धारित समय में पूरा हो जाएगा और उनके आवागमन में कम समय लगेगा। उन्होंने कहा कि इससे मुंबई के लोगों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने उपमुख्यमंत्री के साथ भूमिगत सुरंग, हाजी अली और वर्ली क्षेत्र में इंटरचेंज का भी निरीक्षण किया।
मुंबई तटीय सड़क परियोजना का निर्माण कार्य ग्रेटर मुंबई नगर निगम कर रहा है जो इसकी सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है।
प्रिंसेस स्ट्रीट फ्लाईओवर से बांद्रा वर्ली सी लिंक के दक्षिण छोर तक जाने वाली 10.58 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य पिछले कुछ समय से चल रहा है। इसमें 4 प्लस 4 लेन सड़कें, एलिवेटर सड़कें, पुल और सुरंगें शामिल हैं। इसका निर्माण कार्य अक्टूबर 2018 में शुरू हुआ था और नवंबर 2023 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।