City Headlines

Home Politics भाजपा सरकार में बढ़ा अपराध, झूठे वादे करते हैं सीएम योगी- अखिलेश यादव

भाजपा सरकार में बढ़ा अपराध, झूठे वादे करते हैं सीएम योगी- अखिलेश यादव

by City Headline

लखनऊ

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी के सदन में किए गए दावों को झूठा करार देते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अपराध बहुत बढ़ गए हैं। नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़े इसके गवाह हैं। प्रदेश की जनता महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त है। महिलाएं असुरक्षित हैं।

भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन सरकार से उन्हें धोखा मिला है। चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का हजारों करोड़ रुपये बकाया है।

विधानभवन स्थित अपने कक्ष में पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश ने योगी पर पलटवार किया। कहा मुख्यमंत्री योगी झूठ बोलते हैं। सपा सरकार में एक भी चीनी मिल नहीं बिकी। सपा सरकार ने नई चीनी मिले चलाईं थीं। अगर कोई चीनी मिल बिकी हो तो सरकार बताए। इस सरकार ने मंडी व्यवस्था बर्बाद कर दी। किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार में स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त हैं।

नीति आयोग के आंकड़ों से स्पष्ट है, भाजपा सरकार ने यूपी का विकास रोक दिया है। अखिलेश ने पलटवार करते हुए कहा कि सपा सरकार में सभी भर्तियां पारदर्शी तरीके से हुईं। भाजपा सरकार में भर्तियां में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। दारोगा भर्ती में धांधली व घोटाला हुआ है। अब तक 100 से ज्यादा लोग पकड़े जा चुके हैं। सरकार भर्ती को क्यों नहीं रद्द कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ी जातियों की गिनती नहीं होने देना चाहती है। प्रदेश में जातीय जनगणना होनी चाहिए। भाजपा सरकार ने बड़े-बड़े इनवेस्टर्स मीट कराए लेकिन निवेश नहीं आया। मुख्यमंत्री सदन में डा. लोहिया का नाम लेते हैं, मै जल्द ही उन्हें डा. लोहिया की किताब हिन्दू बनाम हिन्दू भिजवाउंगा।

Leave a Comment