City Headlines

Home Lucknow भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया

by City Headline
BJP, UP, Bhupendra-Singh

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मंगलवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मिलकर उनको पंचायती राज मंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया।
प्रदेश अध्यक्ष बनने के पहले भूपेंद्र सिंह चौधरी पंचायती राज मंत्री थे। प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने सीएम योगी से मिलकर मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मीडिया से कहा कि हम लोग मेहनत से चुनाव लड़ते हैं। हम लोग पुराने कार्यकार्ता हैं। बीजेपी में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता है। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी को लेकर उन्होंने कहा कि यूपी जैसे बड़े राज्य की जिम्मेदारी मिली है। आप सबकी ताकत से ही बीजेपी आगे बढ़ेगी। मैंने ही नहीं सबने अच्छा काम किया है।