City Headlines

Home » बरेली में मुहर्रम के समय एक हिंदू युवक की हत्या हो गई थी, अब पुलिस ने उन इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

बरेली में मुहर्रम के समय एक हिंदू युवक की हत्या हो गई थी, अब पुलिस ने उन इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

by Nikhil

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। शाही थाना की पुलिस ने इशरफ या अशरफ और आसिद नामक दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था। 19 जुलाई को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदू समुदाय के घरों पर हमला किया था, जिसमें एक युवक की पीट-पीटकर हत्या हो गई थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने मामले की गहन जांच कर इन दो इनामी बदमाशों को पकड़ लिया। इस मामले में अब तक 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

19 जुलाई को हुई इस घटना के बाद, पुलिस ने मुस्लिम समुदाय के 11 लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाया। इस हमले में जिस शख्स तेजराम की पीट-पीटकर हत्या हुई थी, उसकी आयु 24 वर्ष थी। यह घटना मुहर्रम के जुलूस के दौरान घटी थी। उस दिन मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बरेली में हिंदुओं पर पत्थरों और लाठी-डंडों से हमला किया था। तेजराम को गंभीर अवस्था में घायल होने के बाद स्थानीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर दिया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

मारपीट और पत्थरबाजी से भरी इस घटना में लगभग 1 दर्ज हिंदू समुदाय के लोग घायल हो गए थे। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदुओं के घरों में लूटपाट की और जमकर तोड़फोड़ भी की थी। जब जुलूस समाप्त हुआ, तो मामला पुलिस के पास आया। पुलिस ने तत्काल आनन-फानन में कार्रवाई की और 35 लोगों को गिरफ्तार किया। उसके बाद आरोपियों के घरों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। अब पुलिस ने 25-25 हजार के दो इनामी बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.