City Headlines

Home Health पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम की हालत गंभीर, एम्स में कराया गया भर्ती

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम की हालत गंभीर, एम्स में कराया गया भर्ती

by City Headline

नई दिल्ली

ब्रेन स्ट्रोक के कारण एम्स में तीन दिनों से भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें आइसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट देना पड़ा है। न्यूरोलाजी व पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञ डाक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम उनके स्वास्थ्य की देखरेख के लिए रेजिडेंट डाक्टरों की भी टीम लगाई गई है। एम्स के अनुसार, उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। शुरुआत में उनका हिमाचल प्रदेश के ही क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज हुआ।

इसके बाद में परेशानी बढ़ने पर शनिवार को हेलीकाप्टर से दिल्ली लाया गया। उस वक्त वह आक्सीजन सपोर्ट पर थे। इस वजह से उन्हें एम्स में आईसीयू में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि एम्स में भर्ती होने के बाद दिल का दौरा पड़ने के कारण उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट देना पड़ा है।

Leave a Comment