City Headlines

Home » पति ने कुल्हाड़ी से काटा पत्नी का गला, मौके पर हुई मौत

पति ने कुल्हाड़ी से काटा पत्नी का गला, मौके पर हुई मौत

by City Headline

मथुरा

थाना गोविंद नगर क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक महिला की उसके पति ने हत्या कर दी। कुल्हाड़ी से उसका गला काट दिया। वारदात के बाद पति फरार हो गया।

मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित शिव नगर कालोनी निवासी पप्पू की करीब डेढ़ साल पहले डॉली(35) के साथ शादी हुई थी। ये डॉली की दूसरी शादी थी। डॉली और पप्पू के बीच रात को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। सुबह पप्पू कहीं से कुल्हाड़ी लेकर आया। उसने बिस्तर पर सो रही डॉली के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी।

आपको बता दें कि इसके बाद पप्पू भाग गया। एसपी सिटी एमपी सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि महिला की हत्या का आरोपित उसका दूसरा पति पप्पू है। हत्या के पीछे के कारणों की जानकारी के लिए स्वजन से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Comment

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.