City Headlines

Home Politics पंजाब दौरे पर आए जेपी नड्डा, पदाधिकारियों को दिया जीत का मंत्र

पंजाब दौरे पर आए जेपी नड्डा, पदाधिकारियों को दिया जीत का मंत्र

by City Headline

पंजाब प्रवास पर लुधियाना पहुँचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने संगठनात्मक बैठक में भाग लिया है। जे.पी नड्डा ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया है। नड्डा ने संबोधित करते हुए कहा कि कल शहीद सुखदेव जी की जयंती है। उनके जन्म स्थल पर जाकर मुझे प्रेरणा मिली है। ऐसे सभी वीर स्वतंत्रता सेनानियों के हम ऋणी हैं, जिन्होंने देश को आजाद कराने में और अंग्रेजों से टक्कर लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महानायक और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान क्रान्तिकारी शहीद सुखदेव थापर जी की जन्मस्थली मोहल्ला नौघरा पहुँच कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। शहीद सुखदेव जी का बलिदान युगों-युगों तक हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

भाजपा ने पंजाब में पहली बार 73 सीटों पर चुनाव लड़ा। जिस प्रकार का प्यार जनता का भाजपा से है, उसके आधार पर मैं कह सकता हूं कि पंजाब की वर्तमान सरकार को उखाड़ने की ताकत भाजपा में ही है। बैठक में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, विस्तृत कोर ग्रुप, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, जिला प्रभारी, पंजाब भाजपा 2022 विधानसभा में चुनाव लड़े उम्मीदवार के अलावा पंजाब लोक कांग्रेस के भाजपा के चुनाव चिन्ह पर विस चुनाव लड़े उम्मीदवार भी शामिल हुए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों को जीत का मंत्र दिया और कहा कि पार्टी को पंजाब में और मजबूती की तरफ लेकर जाना है और छह माह में ही पार्टी को सूबे में बड़ा समर्थन मिलेगा। नड्डा बोले कि शिरोमणि अकाली दल ने खुद ही भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ा। भाजपा ने किसी का साथ नहीं छोड़ा। भारतीय जनता पार्टी कभी अपने राजनीतिक साथी को नहीं छोड़ती और पूरा गठबंधन धर्म निभाने में यकीन रखती है।

Leave a Comment