City Headlines

Home » पंजाब के सीएम भगवंत मान ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को किया बर्खास्त

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को किया बर्खास्त

by City Headline

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद बर्खास्त किया। वह ठेके के लिए अधिकारियों से 1% कमीशन की मांग करते थे। सिंगला के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं। सीएम भगवंत मान ने कहा कि मेरे संज्ञान में एक मामला आया कि मेरी सरकार का एक मंत्री(विजय सिंगला) हर टेंडर के लिए 1% कमीशन की मांग कर रहा है।

मैंने इसे गंभीरता से लिया। मैं उस मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा हूं और उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त कर रहा हूं। इसी के सीएम ने कहा कि साथ ही पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज़ करने का निर्देश भी दे रहा हूं। वो अपने विभाग में भ्रष्टाचार में लिप्त थे, उन्होंने यह कबूल भी किया है। AAP पार्टी की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है।

बता दें कि आप पार्टी को पंजाब विधानसभा चुनाव में भारी जीत मिली थी। जिसके बाद राज्य का मुख्यमंत्री भगवंत मान को बनाया गया था। आप पार्टी और भगवंत मान ने चुनाव प्रचार के दौरान राज्य से पूरी तरह से भ्रष्टाचार खत्म करने का वादा किया था। वहीं अब भ्रष्टाचार के आरोपी मंत्री को उनके पद से हटा दिया गया है। वहीं आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि उनकी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसके पास भ्रष्टाचार के आधार पर अपनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ईमानदारी, साहस और ईमानदारी है। हमने इसे दिल्ली में देखा, अब हम इसे पंजाब में देख रहे हैं।

वहीं मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि आज सीएम भगवंत मान साबित कर दिया कि AAP सरकार में भ्रष्टाचारियों के लिए जगह नहीं है, चाहे वो कोई भी हो। बाकी पार्टियों ने हमेशा अपनी पार्टी के भ्रष्टाचारियों को बचाने का काम किया है। केवल अरविंद केजरीवाल की पार्टी में ये सम्भव कि भ्रष्टाचार करने की सोचोगे भी तो बचोगे नहीं।

Leave a Comment

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.