City Headlines

Home Uncategorized ननिहाल घूमने आए दो युवकों की गंगा में डूबने से हुई मौत

ननिहाल घूमने आए दो युवकों की गंगा में डूबने से हुई मौत

by City Headline

प्रयागराज

ननिहाल घूमने आए सगे भाई सोमवार सुबह भागलपुर घाट स्थित गंगा नदी में डूब गए। पहले मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की फिर गोताखोरों को भी उतारा गया लेकिन उन्‍हें बचाया नहीं जा सका। दोनों के शव को बरामद कर लिया गया।

गाजियाबाद निवासी अरविंद दुबे नोएडा में सिविल इंजीनियर हैं। अरविंद की ससुराल धूमनगंज थाना क्षेत्र के गंगा बिहार कालोनी में है। कुछ दिन पहले अरविंद के पुत्र आयुष (14) और निर्मल (11) का स्कूल बंद हुआ तो वह ननिहाल आ गए थे।

सोमवार सुबह आयुष और निर्मल मां के साथ भागलपुर गंगा घाट पर स्नान करने गए। यहां अचानक दोनों डूबने लगे। यह देखकर उनकी मां ने मदद की आवाज लगाई, जिस पर आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे।

धूमनगंज इंस्पेक्टर राजेश मौर्या मौके पर पहुंचे। गोताखोरों और नाविकों को बुलाया गया। सभी को आयुष और निर्मल की तलाश में लगाया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उनके शवों को बरामद कर लिया गया।

Leave a Comment