City Headlines

Home Uncategorized नगर निगम कर्मी पर लगा चोरी का आरोप, आशियाना थाने में दर्ज हई FIR

नगर निगम कर्मी पर लगा चोरी का आरोप, आशियाना थाने में दर्ज हई FIR

by City Headline

लखनऊ

नगर निगम जोन आठ के लाइनमैन ने एक कर्मचारी पर स्टोर से सामान चोरी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कर्मचारी ने सोडियम लाइट चोरी की और ई-रिक्शा पर लादकर ले जा रहा था। लाइनमैन ने आरोपित के खिलाफ आशियाना थाने में एफआइआर दर्ज कराई है।

जोन आठ में मार्ग प्रकाश विभाग में लाइनमैन उमेश कुमार स्वर्णकार के मुताबिक पिछले कुछ समय से स्टोर से लगातार सामान चोरी हो रही थी। कई बार छानबीन की गई, लेकिन चोर का पता नहीं चला। इस बीच बुधवार तड़के पता चला कि जोन आठ दफ्तर में रात को चौकीदारी करने वाला मोनू ई-रिक्शा पर आठ सोडियम लाइट लादकर कहीं ले जा रहा है। साथी कर्मचारी मोनू ने इसकी जानकारी उमेश को दी। पूछताछ करने पर मोनू कोई जवाब नहीं दे पाया।

घटना की जानकारी विभाग के अधिकारियों को दी गई। चोरी पकड़ी जाने पर आरोपित वहां से भाग निकला। आरोपित नगर निगम कर्मी है, जिसके पास स्टोर व दफ्तर की चाबियां रहती हैं। बताया जा रहा है कि स्टोर से अब तक करीब ढाई सौ सोडियम लाइट चोरी की जा चुकी है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

Leave a Comment