City Headlines

Home Kanpur नगर निकाय और एमएलसी चुनाव की करें तैयारी : धर्मपाल सिंह

नगर निकाय और एमएलसी चुनाव की करें तैयारी : धर्मपाल सिंह

by City Headline
Kanpur, BJP, election

कानपुर। प्रत्येक अभियान प्रभावी ढंग से जिलों में सम्पन्न हुए हैं। शेष बचे अभियान भी इसी तरह सम्पन्न हो, इसकी चिंता सभी को करनी है। इन अभियानों के उपरांत नगर निकाय एवं विधान परिषद के चुनाव की तैयारी भी प्रारंभ कर देनी है। मतदाता संवर्धन से लेकर मतदाता सम्पर्क तक प्रत्येक पदाधिकारी कार्यकर्ता उन तक पहुंचे, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करनी है। जिला मंडल एवं बूथ की बैठक भी कब कब करनी है, इसको जिला स्तर पर सुनिश्चित किया जाए। मन की बात कार्यक्रम महीने के अंतिम रविवार को जब हो, उसी दिन बूथ स्तर की बैठक भी सुनिश्चित करें।

यह बातें गुरुवार को कानपुर में उत्तर प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कही। भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक क्षेत्रीय मुख्यालय नौबस्ता मैं संपन्न हुई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक जिले कानपुर उत्तर, कानपुर दक्षिण, कानपुर देहात, कानपुर ग्रामीण, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया के अंतर्गत निवास करने वाले क्षेत्रीय पदाधिकारी जिला अध्यक्ष जिला प्रभारी प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने सभी से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि अभी हम सेवा पखवाड़ा सप्ताह मना रहे हैं।
जिलों के पदाधिकारियों का मंडलों में प्रवास कार्यक्रम जिलों के अध्यक्ष गण सुनिश्चित करें जिससे प्रत्येक पदाधिकारी चरणबद्ध ढंग से निचले स्तर के कार्यकर्ता से लेकर आम जनमानस तक पहुंच सके। बैठक की अध्यक्षता कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह एवं संचालन पूनम द्विवेदी ने किया। इस दौरान पदाधिकारियों में विजय बहादुर पाठक, सलिल विश्नोई, प्रियंका सिंह रावत, प्रकाश पाल, कमलावती सिंह, देवेश कोरी, आनंद सिंह, अनीता गुप्ता, शिव महेश दुबे, सुनील तिवारी, पवन प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, जिला अध्यक्ष सुनील बजाज, डाक्टर बीना आर्या पटेल, कृष्ण मुरारी शुक्ला, अविनाश सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।