देवरिया
गौरी बाजार क्षेत्र के देवतहा गांव में बुधवार की भोर में गला काटकर दो भाइयों की हत्या कर दी गई। घटना का कारण संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्यारोपित सौतेले भाई व सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है।
देवतहा गांव के श्रीनिवास विदेश में रहते हैं। उन्होंने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी एक बेटे और दूसरी पत्नी दो बेटों के साथ गांव पर अलग-अलग रहती हैं। दूसरी पत्नी मंशा देवी के दोनों पुत्र 18 वर्षीय अजय और 15 वर्षीय अभिषेक घर में सो रहे थे।
आरोप है कि भोर में लगभग चार बजे पहली पत्नी कुसुम देवी और उसके पुत्र राजू ने मिलकर दोनों की चाकू से गला काट कर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों हत्यारोपितों को घर से गिरफ्तार कर लिया है।