मुंबई,। दिग्गज फिल्म अभिनेत्री तबस्सुम गोविल (78 ) का आज शुक्रवार को प्रमुख फिल्मी हस्तियों की उपस्थिति में मुंबई में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान उनके परिवार के साथ कई फिल्मी हस्तियां मौजूद थीं। तबस्सुम गोविल का निधन 18 नवंबर रात करीब 8.40 बजे मुंबई के अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट के कारण हो गया था। तबस्सुम के बेेटे ने शनिवार शाम को मीडिया को बताया कि तबस्सुम इससे पहले वह बिल्कुल स्वस्थ्य थी। हमने 10 दिन पहले अपने शो के लिए शूटिंग की थी और अगले हफ्ते फिर से शूट करने वाले थे। लेकिन यह सब अचानक हो गया। तबस्सुम की कल रात अचानक तबीयत खराब हो गई थी । उन्हें तत्काल मुंबई के अस्पताल में दाखिल कराया गया, लेकिन उन्हें डबल हार्ट अटैक जाने से उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार तबस्सुम ने 1947 में बाल कलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने 1972 से 1993 तक लोकप्रिय दूरदर्शन सेलिब्रिटी टॉक शो फूल खिले हैं गुलशन-गुलशन को होस्ट किया था। इसी शो से तबस्सुम लोगों के दिलों दिमाग तक पहुंच गई थी। हालांकि उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म नरगिस (1947) के साथ की, जिसमें उन्होंने एक बाल कलाकार के रूप में काम किया था। उसके बाद मेरा सुहाग (1947), मांझधर (1947) और बारी बहन (1949) में काम किया। वहीं तबस्सुम की आखिरी फिल्म स्वर्ग (1990) थी।