City Headlines

Home Uncategorized दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में निधन

दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में निधन

by Suyash Shukla

बॉलीवुड के महान अभिनेता मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सिनेमाई पर्दे पर *भारत कुमार* के नाम से मशहूर इस अभिनेता ने शुक्रवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि उनके पिता लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे, लेकिन अंतिम समय में उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं हुई और उन्होंने शांतिपूर्वक दुनिया को अलविदा कहा।

उनकी तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें 21 फरवरी, 2025 को अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां वे डीकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। मनोज कुमार का अंतिम संस्कार शनिवार, 5 अप्रैल को होगा।

मनोज कुमार ने *उपकार*, *पूरब-पश्चिम*, *क्रांति* और *रोटी-कपड़ा* जैसी सुपरहिट फिल्मों से बॉलीवुड को कई यादगार किरदार दिए। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया।

मनोज कुमार के शानदार करियर में उन्हें सात बार फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त हुआ। 1992 में उन्हें पद्मश्री और 2016 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उनकी फिल्मों और योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।