City Headlines

Home » दिग्गजों को भी देखना पड़ा हार का मुंह

दिग्गजों को भी देखना पड़ा हार का मुंह

मुख्यमंत्री केजरीवाल और मनोज तिवारी ने चखा जीत का स्वाद

by City Headline
नई दिल्ली।  दिल्ली नगर निगम में दिग्गज नेता भी हार से अपने प्रत्याशी को नही बचा पाए। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित कई दिग्गजों को उनके इलाके में प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ा है। दिल्ली के निगम चुनावों में केवल आम आदमी पार्टी के नेता ही नही है। जिन्हे हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं सहित कांग्रेस के दिग्गज नेता भी शामिल है। इसी के साथ केवल दिल्ली के मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद मनोज तिवारी अपने वार्ड के प्रत्याशी को जीत दिलाने में सफल रहे। 
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चांदनी चौक वार्ड में रहते है। यहां से आम आदमी प्रत्याशी पुनर्दीप सिंह जीतने में कामयाब रहे। पुनर्दीप सिंह ने भाजपा के रविंदर सिंह को हराया है। लेकिन यदि बात दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की करें तो उनके वार्ड से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है। मनीष सिसोदिया लक्ष्मी नगर वार्ड में रहते है और यहां से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अलका राघव जीतने में सफल रही। आप के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय भी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को जीत नही दिला सके। गोपाल राय कबीर नगर में रहते है और यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी मोहम्मद ने जीत हासिल की है। आप के विधायक अमानतुल्लाह खान भी अपने वार्ड जाकिर नगर से आप प्रत्याशी को जीत दिलाने में कामयाब नही हो सके।
 
 
भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता मनोज तिवारी और फायरब्रांड नेता कपिल मिश्रा घोंडा वार्ड में रहते है। यहां से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जरूर जीतने में कामयाब रहे है। घोंडा वार्ड से प्रीति गुप्ता जीती है। इसी के साथ भाजपा के कई नेता अपने वार्ड के प्रत्याशी को हार से नही बचा सके। भारतीय जनता पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी तुगलकाबाद वार्ड में रहते है और यहां से भाजपा प्रत्याशी पुष्पा बिधूड़ी को हार का सामना करना पडा है। यह रमेश बिधूड़ी के लिए बहुत बड़ा झटका है। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी राजेंद्र नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी की हार को नही टाल पाए। भाजपा के सांसद और क्रिकेटर गौतम गंभीर भी इसी वार्ड में रहते है। 
 
 
यदि कांग्रेस की बात की जाए तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे अजय माकन राजौरी गार्डन में रहते है और यहां से कांग्रेस की वंदना सिंह चुनाव मैदान में थी। अजय माकन भी वंदना सिंह को जीत दिलाने में सफल नही हुए। 

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.