City Headlines

Home » डीजे पर डांस को लेकर मारपीट, घायल अधेड़ की हुई मौत

डीजे पर डांस को लेकर मारपीट, घायल अधेड़ की हुई मौत

by City Headline

सीतापुर

डीजे पर डांस के विवाद में घायल अधेड़ की मौत हो गई। मछरेहटा के जमलापुर में रहने वाले अधेड़ का उपचार ट्रामा सेंटर लखनऊ में चल रहा था। पिटाई, बरातियों ने की थी। पुलिस ने दो आरोपितों को जेल भेजा है। बरात में यह विवाद दो दिन पहले हुआ था। बुधवार को मछरेहटा के जमलापुर में रहने वाले प्रमोद की लड़की की शादी थी। बरात खैराबाद इलाके के माखूपुर से आई थी। देर रात द्वारचार की रस्म के समय बाराती डांस कर कर रहे थे।

ग्रामीणों का कहना है कि डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। बराती और जनाती एक दूसरे से भिड़ गए। मारपीट होने लगी। बीच-बराव में गांव में रहने व अधेड़ शंभूदयाल पुत्र खुशाल को गंभीर चोट आई। उपचार के लिए सीएचसी मछरेहटा से जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल से शंभू को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। अधेड़ के मौत की खबर पहुंची तो मातम का माहौल हो गया।

पुलिस को मामले की सूचना दी गई। गांवस ने गांव पहुंचकर पीड़ितों के बयान दर्ज किए गए। आरोपितों को दबोचा गया है। बरात गांव के बाहर बाग में रोकी गई थी। बताते हैं कि बाग के किनारे पर ब्लेडयुक्त तार भी लगा हुआ है। मारपीट के समय मची भगदड़ में कई बराती और जनाती इन तारों की चपेट में आकर कट भी गए। कई अन्य को चोट आई। सीएचसी और जिला अस्पताल में घायलों का उपचार किया गया था।

थानाध्यक्ष रामप्रकाश ने बताया कि बारात में विवाद हुआ था। मारपीट में घायल शंभूनाथ की मौत हुई है। केस दर्ज कर लिया गया है। नामजद अभियुक्त बाबू कश्यप व युसूफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.