City Headlines

Home Accident टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री सहित दो की हादसे में मौत

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री सहित दो की हादसे में मौत

कार से अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे साइरस मिस्त्री, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने डीजीपी को दिए जांच के निर्देश

by City Headline
Tata, Cyrus Mistry, Maharashtra, Mumbai, death

मुंबई। अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की हादसे में मौत हो गई। उनकी कार के डिवाइडर से टकराने से यह हादसा हुआ। महाराष्ट्र के पालघर में हादसे के समय उनकी कार में 04 लोग मौजूद थे। साइरस मिस्त्री सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पालघर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि टाटा संस के पूर्व चेयरमैन की रविवार को दिन में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना के वक्त साइरस मिस्त्री अपने साथियों के साथ अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। 54 वर्षीय साइरस मिस्त्री का पार्थिव शरीर कासा के एक सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस हादसे के संबंध में पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि कार चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ।
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया कि हैरान और गहरा दुख दिया, डीजीपी से बात की और विस्तृत जांच के निर्देश दिए।