City Headlines

Home » जनरल वीके सिंह ने कसा तंज, बोले- आप की सरकार होती तो देश का श्रीलंका से होता बुरा हाल

जनरल वीके सिंह ने कसा तंज, बोले- आप की सरकार होती तो देश का श्रीलंका से होता बुरा हाल

by City Headline

मेरठ

शताब्दी नगर स्थित माधव कुंज में आयोजित भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर केंद्रीय परिवहन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह आयोजित अधिवेशन में पहुंचे। केंद्रीय परिवहन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने जहां मजदूर महासंघ के हितों को लेकर अपनी बात कही। वहीं पत्रकारों से बातचीत में आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि अगर देश में आम आदमी पार्टी की सरकार होती तो श्रीलंका से खराब हालत हमारे देश का होता। क्योंकि आम आदमी पार्टी ने सत्ता पाने के लिए संसाधनों का दुरुपयोग कर तमाम तरह के बड़े वादे जनता से किए और छूट दी। देश चलाने के लिए यह सब नहीं होना चाहिए था। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब की हालत भी ठीक नहीं है और वहां भी आम आदमी पार्टी की सरकार है।

कार्यक्रम में प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने मजदूर महासंघ के उत्थान के लिए कार्य करने की बात कही। साथ ही और बेहतरी के ल‍िए संगठन से सुझाव देने का आग्रह भी किया। भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ के अधिवेशन में केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि मजदूर महासंघ देश के विकास के लिए काफी कुछ कर रहा है।

उन्‍होंने मजदूरों के लिए चलाई जा रही की योजनाओं का भी जिक्र किया। केंद्र व राज्य सरकार भी महासंघ के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेगी। प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि परिवहन से जुड़े कर्मचारियों के हित के लिए कई तरह के नियमों में बदलाव कर लाभ पहुंचाने की कोश‍िश की जा रही है। चालक व परिचालकों को वर्दी के साथ जूते भी प्रदान किए गए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सुधार के लिए सुझाव समय-समय पर उपलब्ध कराता रहे ताकि हित के लिए सुझाव पर अमल किया जा सके। अधिवेशन में महासंघ के पदाधिकारियों ने अपनी तमाम समस्याओं को भी मंत्रियों के समक्ष रख कर निदान कराने की मांग की। अधिवेशन में देश के 17 राज्यों के महा संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने भागीदारी की।

Leave a Comment

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.