City Headlines

Home Uncategorized चांद पर ज्यादा दिन रह सके इंसान, इसके लिए चीन ने शुरू की तैयारी

चांद पर ज्यादा दिन रह सके इंसान, इसके लिए चीन ने शुरू की तैयारी

by City Headline

इंसान चांद पर ज़्यादा दिन तक रह सके, इसके लिए चीन ने तैयारी शुरू कर दी है। चीन की नानजिंग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की एक टीम का मानना है कि चांद की मिट्टी का इस्तेमाल करके चांद पर लंबे समय तक रहा जा सकता है। क्योंकि, चांद की मिट्टी ऑक्सीजन और ईंधन जैसे संसाधन दे सकती है।

वैज्ञानिकों ने चीन के 2021 के चांग’ई-5 मिशन के दौरान इकट्ठा किए गए नमूनों का विश्लेषण करने के बाद, जूल जर्नल में अपना शोध प्रकाशित किया है। साईटेक डेली के मुताबिक, 40 सालों में चांद की ताजा मिट्टी लाने वाला यह पहला मिशन था। आपको बता दें कि वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने चंद्रमा की मिट्टी के ताजा नमूनों को देखकर, इसकी उम्र का अंजादा लगाया है। बताया जा रहा है कि यह मिट्टी कब 197 करोड़ साल पुरानी है।

टीम का कहना है कि उन्होंने अपने शोध में चांद की मिट्टी से कार्बन डाइऑक्साइड बनाया है और उन्हें अन्य संसाधनों में परिवर्तित किया है। चांद पर भी जब तक बड़े पैमाने पर ऐसा होता रहेगा, चांद की मिट्टी, चंद्रमा और उसके बाद होने वाले मिशन के लिए सुविधा देती रहेगी।

Leave a Comment