City Headlines

Home Crime चंडीगढ़ से ले जाई जा रही 972 पेटी शराब पकड़ी गई, एक्साइज डिपार्टमेंट व यूपी पुलिस आए आमने-सामने

चंडीगढ़ से ले जाई जा रही 972 पेटी शराब पकड़ी गई, एक्साइज डिपार्टमेंट व यूपी पुलिस आए आमने-सामने

by City Headline

चंडीगढ़

उत्तर प्रदेश में पकड़ी गई चंडीगढ़ की शराब को लेकर प्रशासन का एक्साइज डिपार्टमेंट और उत्तर प्रदेश पुलिस आमने-सामने हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के दीवानगंज एरिया में चंडीगढ़ से ले जाई जा रही 972 पेटी शराब पकड़ी गई थी। यूपी पुलिस और यूपी एक्साइज डिपार्टमेंट ने दावा किया था कि यह अवैध शराब है। अब चंडीगढ़ के एक्साइज डिपार्टमेंट ने यूपी पुलिस की कार्रवाई को गलत ठहराया है। एक्साइज डिपार्टमेंट के अनुसार इस शराब का परमिट जारी किया गया था और यह वैध रूप से अरुणाचल प्रदेश ले जाई जा रही थी।

चंडीगढ़ से एक करोड़ की शराब हरियाणा नंबर के ट्रक से ले जाई जा रही थी। ट्रक चालक फतेहगढ़ निवासी भारत सिंह को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उत्तर प्रदेश पुलिस तथा राज्य के एक्साइज डिपार्टमेंट ने इसे अवैध तस्करी का मामला बताया था। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इसकी जानकारी चंडीगढ़ एक्साइज डिपार्टमेंट से मांगी थी। अब चंडीगढ़ के एक्साइज डिपार्टमेंट ने यूपी पुलिस को लिखा है कि यह शराब परमिट के बाद अरुणाचल प्रदेश ले जाई जा रही थी, इसलिए यह अवैध नहीं है।

मुखबिर से मिली सूचना पर की थी कार्यवाही यूपी पुलिस को एक मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ से अवैध शराब का ट्रक आ रहा है। ताला मोड़ के पास घेराबंदी करके पुलिस ने इस ट्रक को पकड़ लिया था। ट्रक चालक ने उत्तर प्रदेश पुलिस को बताया था कि वह यह शराब चंडीगढ़ के बॉटलिंग प्लांट से लोड करके अरुणाचल प्रदेश लेकर जा रहा था। कंधई पुलिस के एसओ सत्येंद्र सिंह चौहान ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया था। अब चंडीगढ़ एक्साइज डिपार्टमेंट ने इस शराब को वैध बताए जाने से विवाद मामला रोचक हो गया है।

चंडीगढ़ से पड़ोसी राज्यों में शराब की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है। कुछ माह पहले ही हरियाणा पुलिस ने भी चंडीगढ़ से शराब ले जाते हुए एक ट्रक को पकड़ा था। एक्साइज डिपार्टमेंट ने इसे भी परमिट का बताया था। चंडीगढ़ से अधिकांश पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में शराब की तस्करी हो रही है। इसी साल अब तक सात बार चंडीगढ़ की शराब अन्य राज्यों में पकड़ी जा चुकी है।

बॉटलिंग प्लांट की वर्किंग पर भी सवाल चंडीगढ़ जैसे छोटे शहर में शराब के एक दर्जन बॉटलिंग प्लांट है। चंडीगढ़ से अन्य राज्यों में अवैध रूप से जा रही शराब के मामले सामने आने के बाद इन बॉटलिंग प्लांट की वर्किंग पर सवाल उठ रहे हैं। इन बॉटलिंग प्लांट में अलग-अलग ब्रांड की शराब तैयार की जा रही है। नियमों के अनुसार हर बॉटलिंग प्लांट पर एक्साइज डिपार्टमेंट की नजर रहती है, लेकिन इसके बावजूद शराब की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है।

शहर में शराब के कई ऐसे बॉटलिंग प्लांट हैं, जिन्हें परमिट होल्डर ने आगे सब लेट कर दिया गया है। प्रशासन से बॉटलिंग प्लांट का परमिट लेकर उसे अन्य लोगों को किराए पर दिया हुआ है। ऐसे में बॉटलिंग प्लांट का लाइसेंस पाने वाले किराए से ही मोटी कमाई कर रहे हैं। चंडीगढ़ के असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर रणधीर सिंह ने कोट्स उत्तर प्रदेश पुलिस ने चंडीगढ़ वॉटलिंग प्लांट से शराब लेकर जा रहे जिस ट्रक को पकड़ा था उसके पास पूरा दस्तावेज थे। एक्साइज डिपार्टमेंट ने इसके लिए परमिट जारी किया था। इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस को जानकारी दी जा रही है।

Leave a Comment