City Headlines

Home » गठबंधन में लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, चल रही बात : संजय झा

गठबंधन में लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, चल रही बात : संजय झा

जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पुराना विधानसभा स्थित विधायक क्लब परिसर में हुई। बैठक में शामिल होने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा सोमवार को रांची पहुंचे।

by Mansi Rathi

जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पुराना विधानसभा स्थित विधायक क्लब परिसर में हुई। बैठक में शामिल होने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा सोमवार को रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो, प्रदेश प्रभारी डॉ अशोक चौधरी, सह प्रभारी मनोज यादव, जदयू नेता मधुकर सिंह, सागर कुमार एवं सुशील सिंह सहित हज़ारों कार्यकर्ताओं ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया।

संजय झा बतौर मुख्य अतिथि कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो ने की। संचालन महासचिव श्रवण कुमार ने किया। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि जदयू गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इस निमित बातचीत जारी है। नीतीश कुमार चाहते हैं पार्टी झारखंड में पुनः खड़ी हो। बिहार के बाद पार्टी की सबसे अधिक संभावना झारखंड में है। जदयू का झारखंड में बड़ा आधार था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में नीतीश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को निर्देश दिया कि एक महीना के अंदर विभिन्न विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन करें। जनता से जो रिपोर्ट मिल रहा है उसके अनुसार राज्य में एनडीए की सरकार बनेगी। सरयू राय पुराने नेता है उनके पार्टी में आने से राष्ट्र स्तर पर एक अच्छा संदेश गया है।

प्रदेश प्रभारी डॉ अशोक चौधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन मज़बूत किया है, और मज़बूती की ज़रूरत है। उन्होंने कहा प्रदेश अध्यक्ष को राज्यसभा भेज नीतीश कुमार ने झारखंड के प्रति अपना प्रेम दिखाया। हम गठबंधन में जायेंगे, पार्टी का झारखंड में बहुत क्षमता है। पार्टी हर प्रमंडल में एक बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि हम पीछे खड़े है, आपलोग आगे बढ़िये।

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि ख़ुशी है कि सभी पुराने साथी पार्टी के साथ है। सरयू राय और खीरू महतो की जोड़ी झारखंड में पार्टी को मज़बूत करेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश के कार्यकर्ता कभी निराश नहीं होते, पूरे दमख़म से पार्टी चुनाव लड़ेगी। प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा कि लोकसभा में पार्टी ने एनडीए के साथियों का सहयोग किया अब विधानसभा में बेहतर तालमेल हो। विधायक सरयू राय ने कहा कि झारखण्ड में जदयू का संगठन मजबूत है कोई ग़लतफ़हमी में ना रहे। उन्होंने कहा कि पार्टी जो ज़िम्मेवारी देगी उसे पूरा करेंगे।

READ ALSO: माेबाइल की मांग पूरी नहीं हुई तो लड़की ने कर ली आत्‍महत्‍या, पुल‍िस जांच में जुटी

बैठक में जदयू के प्रदेश प्रभारी और मंत्री डॉ अशोक चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, जदयू के सह प्रभारी और विधान परिषद सदस्य विजय सिंह, सह प्रभारी और बेलहर विधायक मनोज यादव, विधायक सरयू राय, पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, पूर्व विधायक कामेश्वर दास उपस्थित थे।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.