उन्नाव
गंगा नहाने गए दो किशोर जब वापस नहीं लौटे तो स्वजन ने उनकी खोज शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी उनका पता नहीं चला। फिर मंगलवार दे ररात उनके शव घाट किनारे पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बता दें कि किशोरों के शरीर पर चोट होने और नाक व कान से खून आने से उनकी हत्या की भी आशंका जताई जा रही है। फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर के मजरा खैरागाड़ा निवासी शिवा पुत्र राम बरन व विपिन पुत्र सियाराम मंगलवार शाम गंगा स्नान करने गांव के बाहर गए थे। देर रात तक घर वापस न आने पर स्वजन ने उनकी खोज शुरू की। लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चल सका।
जिसके बाद उन्हें सूचना मिली कि दोनों के शव गंगा के किनारे पड़े हैं। शव सेंगघाट के किनारे पड़े थे। किशोरों के शरीर पर चोट के निशान मिलने से उनकी हत्या की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।