City Headlines

Home Uncategorized किसान नेता गुलाम मौहम्मद जौला का हृदय गति रुकने से निधन

किसान नेता गुलाम मौहम्मद जौला का हृदय गति रुकने से निधन

by City Headline

मुजफ्फरनगर

भारतीय किसान मजदूर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गांव जौला निवासी बाबा गुलाम मौहम्मद का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। भारतीय किसान यूनियन का नेतृत्व जब महेन्द्र सिंह टिकैत के हाथों में था तब गुलाम मौहम्मद जौला उनके आंदोलनों का मंच संभाला करते थे।

आपको बता दें कि 2013 के दंगों के बाद भाकियू और गुलाम मौहम्मद के बीच मनमुटाव हो जाने के कारण उनकी राह अलग हो गई। जिसके बाद गुलाम मौहम्मद ने भारतीय किसान मजदूर मंच के नाम से अपना अलग संगठन बना लिया था।

किसान नेता के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा है।

Leave a Comment