उत्तर प्रदेश
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला लखनऊ में ई-विधान प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। यहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान कार्यक्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मौज़ूद रहें।
यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब सदन में आपको बहुत मोटा बैग लाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। विधायक जब सदन में आते थे तो अपने साथ सहायक को साथ लेकर चलते थे। बहुत बार उनकी सुरक्षाकर्मियों के साथ बहस होती थी कि उनका सहायक बैग लेकर सदन तक उनके साथ जाए। अब ई-विधान के बाद आपका काम सरल हो जाएगा।
ई-विधान प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि उत्तर प्रदेश की विधानसभा शायद देश की सबसे बड़ी विधानसभा होगी, ये प्रदेश वो प्रदेश हैं जहां के सांसद देश के प्रधानमंत्री हैं। राष्ट्रीय राजनीति के अंदर भी उत्तर प्रदेश की विशेष भूमिका रही है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के प्रबोधन व ई-विधान व्यवस्था के शुभारंभ के दौरान सम्मानित विधायकों को संबोधित करते हुए इस बात पर बल दिया कि लोकतंत्र के सशक्तिकरण के साथ संसदीय परंपराओं और विधायी प्रक्रियाओं को समृद्ध बनाना हमारा ध्येय होना चाहिए।
हमारा आचरण सदन के मर्यादानुकूल हो, हमारी सक्रियता जनाकांक्षाओं की पूर्ति करें, सदन में कार्योत्पादकता के उच्च मानक स्थापित हो तथा एक राष्ट्र-एक विधायी मंच के माध्यम से पारदर्शिता का विस्तार हो; इसी ध्येय पर काम करते हुए हमें सदन की प्रतिष्ठा में अभिवृद्धि करनी है। प्रबोधन कार्यक्रम हेतु उत्तर प्रदेश विधानसभा पहुंचने बिरला का मुख्यमंत्री आदित्यनाथ, विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना, विधायकगण और विद्वतजनों ने स्वागत किया तथा राज्य की ओर से पारंपरिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।