City Headlines

Home » आरजी कर से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही मुख्यमंत्री : सुकांत मजूमदार

आरजी कर से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही मुख्यमंत्री : सुकांत मजूमदार

by Mansi Rathi

उत्तर बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को सिलीगुड़ी पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तथा केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने राज्य में बाढ़ की स्थिति और डीवीसी से राज्य के दो प्रतिनिधियों के इस्तीफे को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसा है।

न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर सुकांत मजूमदार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर और केंद्र के खिलाफ टिप्पणियां कर आर.जी. कर मामले से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

हालांकि, केंद्र लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ा रही है। उन्होंने आर.जी. कर मामले को लेकर कहा कि आर.जी. कर मामले में सारे सबूत नष्ट कर दिए गए हैं। दोषियों को ढूंढने के लिए सीबीआई को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। यह तय है कि दोषियों को सजा मिलेगी। साथ ही सुकांत मजूमदार ने उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में थ्रेट कल्चर को लेकर भी तृणमूल पर हमला बोला।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.