लखनऊ। बाहुबली फेम स्टार प्रभास और फिल्म अभिनेत्री कृति सेनन की मुख्य भूमिकाओं वाली ‘आदिपुरुष’ का टीजर और पोस्टर दो अक्टूबर को अयोध्या में सरयू तट पर लॉन्च किया जाएगा। तान्हाजी: अनसंग हीरो जैसी मशहूर फिल्म बनाने वाले निर्देशक ओम राउत ने अपनी बहुप्रतीक्षित मूवी ‘आदि पुरुष’ के टीजर और पोस्टर को लॉन्च किए जाने के बारे में जानकारी दी है।
अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये उन्होंने बताया है कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 02 अक्टूबर को मूवी को लॉन्च करेंगे। इस मूवी में दक्षिण भारत के सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में प्रमुख भूमिका में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और सनी सिंह भी हैं। फिल्म को 12 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।