City Headlines

Home Uncategorized अमेरिका के वर्जीनिया में गोलीबारी, दो की मौत, पांच घायल

अमेरिका के वर्जीनिया में गोलीबारी, दो की मौत, पांच घायल

by Suyash

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्वी राज्य वर्जीनिया के नोरफोक में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि आधी रात के आसपास गोलीबारी की सूचना के बाद अधिकारी जब मौके पर पहुंचे, तो पाया कि चार महिलाओं और तीन पुरुषों को गोली लगने से घायल हुए हैं। इसके बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दो की मौत हो गयी। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है और इस संबंध में लोगों से जानकारी मांगी है।