City Headlines

Home Crime अज्ञात लोगों ने की अधेड़ की हत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच

अज्ञात लोगों ने की अधेड़ की हत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच

by City Headline

बुलंदशहर

कोतवाली डिबाई क्षेत्र के गांव दानपुर में बुधवार की देर रात कार सवार बदमाशों ने एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी है। स्वजन की सूचना पर पुलिस ने शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। दानपुर गांव निवासी 50 वर्षीय महेंद्र सिंह पुत्र कुंवरसेन का धर्मपुर रोड पर घेर है। पशुओं की रखवाली के लिए महेंद्र सिंह रोजाना घेर पर सोते थे।

बुधवार की शाम को भी वह खाना खाने के बाद घेर पर सोने गए थे। रात को उनकी चारपाई रास्ते के करीब पड़ी थी। जबकि कुछ दूरी पर उनका बेटा सो रहा था। देर रात लगभग एक बजे एक कार उनके घेर पर आकर रुकी। कार सवार लोगों ने उन्हें रास्ता पूछने के लिए जगाया। वह रास्ता बताने के लिए जैसे ही कार के पास पहुंचे, कार सवार लोगों ने उनके ऊपर गोली चला दी। यह गोली उनके पेट मे लगी और वह नीचे गिर गए।

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश दानपुर की ओर भाग गए। गोली की आवाज सुनकर महेंद्र सिंह का बेटा सड़क की और दौड़ा, तब तक महेंद्र सिंह की मौत हो चुकी थी। मृतक के बेटे ने शोर-शराबा शुरू कर दिया। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। उन्होंने बदमाशों की तलाश की, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।

घटना से गांव में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा। लोग घटना को लेकर कई प्रकार की चर्चा कर रहे थे। स्वजन ने किसी भी रंजिश से इंकार किया है। स्वजन लूटपाट की घटना से भी इंकार कर रहे है। पुलिस कई बिंदुओ को जोड़कर मामले की जांच में जुटी है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने रास्ता पूछने के बहाने बुलाकर अधेड़ को गोली मारने की बात कही है। घर से कोई सामान भी नहीं गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द बदमाशों को पकड़ कर घटना का राजफाश कर दिया जाएगा।

Leave a Comment