City Headlines

Home » लोकसभा चुनाव से पहले कई नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने किया स्वागत

लोकसभा चुनाव से पहले कई नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने किया स्वागत

by Nikhil

हरियाणा में कांग्रेस का कुनबा बढ़ता जा रहा है। 2019 में कोसली विधानसभा क्षेत्र से जजपा प्रत्याशी रहे रामफल कोसलिया, जजपा के प्रदेश सचिव नरेश जून, विनोद कुमारी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से कोसली प्रत्याशी रहे रामअवतार पचेरवाल कांग्रेस में शामिल हो गए। इस दौरान भाजपा, जजपा और इनेलो से भी दर्जनों लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सभी को पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल कराया। उनका पार्टी में स्वागत किया। कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दीपेंद्र हुड्डा ने विश्वास दिलाया कि सभी को पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा।

इसके अलावा सरपंच कुलदीप उर्फ हैप्पी (भालौट), विनोद गोला पार्षद, विजय तंवर, पूरण सिंह (हलका प्रधान, एससी सेल जजपा, कोसली), फूल सिंह (हलका प्रधान, एससी सेल जजपा, कोसली), मुकेश देवी (उप प्रधान, जिला कार्यकारिणी जजपा, रोहतक), अशोक फौजी सिवाना बेरी (मंडल अध्यक्ष, जिला झज्जर, बीजेपी), पवन शर्मा, अश्वनी, आलोक, मंजीत नंबरदार (भाजपा), सत्यवान, राजेश, सत्येंद्र, साहिल गुढ़ा, अमित उर्फ मोनू, इनेलो से आजाद, सुमित, अमित, पवन, डीएन पंत आदि ने भी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.