City Headlines

Home » आप सरकार के पीछे-पीछे जाता है भ्रष्टाचार- गौरव भाटिया

आप सरकार के पीछे-पीछे जाता है भ्रष्टाचार- गौरव भाटिया

by City Headline

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद बर्खास्त कर दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि वह ठेके के लिए अधिकारियों से 1% कमीशन की मांग करते थे। सिंगला के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं। सीएम मान ने कहा कि उस मंत्री के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर रहा हूं और उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त कर रहा हूं।

इसी के साथ ही सीएम ने कहा कि साथ ही पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज़ करने का निर्देश भी दे रहा हूं। वो अपने विभाग में भ्रष्टाचार में लिप्त थे, उन्होंने यह कबूल भी किया है। AAP पार्टी की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है।

वहीं नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया आप सरकार के इस फैसले पर हमलावर होते दिखे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के निवर्तमान स्वास्थ्य विजय सिंगला, जो आप के लिए पाप कर रहे थे, कमीशन और घूसखोरी कर रहे थे। उन्हें मजबूरी में हटाकर अरविंद केजरीवाल वाहवाही लूटना चाहते थे। पंजाब की आप की सरकार को 68 दिन हुए हैं। इन दिनों में एक बात का निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि पंजाब आम आदमी पार्टी से संभल नहीं रहा है।

भाटिया ने कहा कि पंजाब और देश की जनता ये कह रही है कि आप जहां-जहां जाते हैं, वहां भ्रष्टाचार खुद ही पहुंच जाता है। 6 अप्रैल 2022 को अरविंद केजरीवाल का कहना था कि 20 दिन में हमने पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है। अब जनता उनसे ये पूछ रही है कि जो भ्रष्टाचार आपने खत्म कर दिया था 20 दिन में, तो उसका पुनर्जन्म क्या आपकी ही सरकार ने कराया है?

आम आदमी पार्टी की 2 राज्यों में सरकार है। आप की पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री भ्रष्टाचारी निकले। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पर भी भ्रष्टाचार के आरोप हैं। 2 प्रदेश, 2 स्वास्थ्य मंत्री, दोनों भ्रष्टाचारी। यानी 100% करप्शन रेट अरविंद केजरीवाल ही दे सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.