जम्मू । जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार सुबह शहर से अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जत्थे में शामिल 3,300 लोग भगवती नगर यात्री निवास से 159 सुरक्षा वाहनों से रवाना हुए। यह जत्था कश्मीर घाटी के बालटाल और पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुआ है। इस दौरान भगवती नगर पूरी तरह भोले के रंग में रंगा गया।
कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ तीर्थयात्रियों के काफिले रवाना किया गया। वीरवार को श्रद्धालुओं का यह जत्था जम्मू के आधार शिविर भगवती नगर पहुंच गया था। पहली बार अमरनाथ यात्रियों को भूस्खलन वाली जगहों से गुजरते वक्त पत्थरों से बचने के लिए हेलमेट दिए जा रहे हैं। श्रद्धालु शनिवार को पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से पवित्र गुफा की ओर बढ़ेंगे। बालटाल रूट से जाने वाला जत्था शनिवार को ही हिमलिंग के दर्शन करके लौट आएगा।
Tag:
YATRA RESTART
पलक्कड़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा’ के 19 वें दिन सोमवार को इस जिले के शोरनूर में सैकड़ों लोगों की भागीदारी के साथ फिर से शुरू हुयी।
भारत जोड़ो यात्रा के इस केरल चरण का सुबह साढ़े दस बजे पट्टांबी में ठहराव होगा। इसके बाद यह यात्रा शाम पांच बजे फिर से शुरू होकर शाम सात बजे पलक्कड़ के कोप्पम पहुंचेगी।
राज्य की 19 दिनों की यह यात्रा एक अक्टूबर को कर्नाटक में शुरू होने से पहले सात जिलो से होकर गुजरेगी और 450 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र को कवर करेगी।
पांच महीने तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से श्रीनगर तक साढ़े तीन हजार किलोमीटर से अधिक लंबी पैदल यात्रा है। यह सामाजिक ध्रुवीकरण, आर्थिक असमानताओं और राजनीतिक केंद्रीकरण को उजागर करने के उद्देश्य से पार्टी के राष्ट्रीय जन संपर्क कार्यक्रम का हिस्सा है ।