बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया काफी समय तक सुर्खियों में रहीं। रिया और सुशांत काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। सुशांत की मौत के बाद रिया को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब रिया अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ पर भी फोकस कर रही हैं।
बिजनेसमैन निखिल कामत को कर रहींं डेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया चक्रवर्ती बिजनेसमैन निखिल कामत को डेट कर रही हैं। निखिल ज़ेरोधा कंपनी के संस्थापक हैं। यह एक वित्तीय सेवा कंपनी है, जो लोगों को शेयर बाजार में शेयरों और म्यूचुअल फंड में व्यापार करने के लिए एक मंच प्रदान करती है। रिया चक्रवर्ती को डेट करने से पहले निखिल ने मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को डेट किया था। दोनों साथ में घूमने निकले। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। मानुषी और निखिल एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
रियलिटी शो एमटीवी रोडीज में कर रहीं काम
वर्कफ्रंट की बात करें तो रिया चक्रवर्ती इन दिनों रियलिटी शो एमटीवी रोडीज में नजर आ रही हैं। वह शो में एक गैंग लीडर की भूमिका निभाती हैं। शो में रिया के साथ प्रिंस नरूला, गौतम गुलाटी और सोनू सूद भी हैं। इस शो में रिया भी काफी पॉपुलर हैं।
SUSHANT SINGH RAJPUT
मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 2020 में आत्महत्या कर ली थी। उनके सुसाइड का मामला काफी चर्चित रहा था। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के एक बयान ने सनसनी मचा दी है। उन्होंने जावेद अख्तर पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। जावेद अख्तर ने कहा है कि तीन साल बाद तीन मई को मामले की सुनवाई हुई, जिसमें कंगना का बयान अपमानजनक था।
कोर्ट में कंगना के आरोपों पर तीन मई को सुनवाई हुई थी, उस वक्त जावेद अख्तर ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना पक्ष रखा और कहा कि ये आरोप झूठे हैं। उन्होंने कहा, “मैं लखनऊ से हूं और वहां सभी को सम्मानपूर्वक बुलाया जाता है। मैं सभी को आप कहकर संबोधित करता हूं, चाहे वह मुझसे 30-40 साल छोटा ही क्यों न हो। मैंने कभी अपने वकील का जिक्र नहीं किया। मुझ पर लगाए गए आरोपों से मैं स्तब्ध हूं। वे सभी आरोप झूठे हैं।”
अख्तर ने भी अपने वकील जय भारद्वाज के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा, ”कंगना ने फरवरी 2022 में मुझ पर ये सारे आरोप लगाए थे और जब कुछ महीने बाद सुशांत का निधन हो गया तो यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया। उस समय मैंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की थी। उन्होंने मुझ पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप भी लगाया। यह बयान मेरे लिए अपमानजनक था।”
जावेद के मुताबिक, कंगना ने कहा था कि बॉलीवुड में एक ऐसा ग्रुप है जो सुसाइड को बढ़ावा देता है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। वहीं इस मामले में अगली सुनवाई 12 जून को होगी। तारीख पर कंगना को भी कोर्ट में पेश होना होगा।
हैप्पी बर्थडे भाई : सुशांत के जन्मदिन पर बहन श्वेता ने साझा कीं अनदेखी तस्वीरें , भावुक हुए फैंस
मुंबई। एक समय युवा युवा दिलों की धड़कन रहे दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज इस दुनिया में होते तो अपना जन्मदिन मना रहे होते। सुशांत भले ही अब दुनिया को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन आज भी वह अपने फैंस के दिलों में बसते हैं। 14 जून 2020 को अभिनेता की मौत की खबर ने सबको सदमे में ला दिया था। वहीं, आज सुशांत के जन्मदिवस के अवसर पर उनकी बहन श्वेता ने कई सारे पोस्ट शेयर किए हैं। इन पोस्ट के जरिए उन्होंने अभिनेता की कुछ अनदेखी तस्वीरें और बचपन की बातें फैंस के साथ साझा की हैं।
श्वेता सिंह ने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो शेयर और तस्वीरें शेयर शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि कैसे सुशांत को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से भी कहा कि वह सुशांत के साथ अपनी यादों को भी साझा करें। अगर कभी सुशांत ने उनके मैसेज का जवाब दिया है, तो उन्हें टैग करें। श्वेता ने कहा, ‘भाई के जन्मदिन के मौके पर मैं उनकी कुछ यादों को आपके साथ साझा करना चाहूंगी। जब हम बच्चे थे तो कैसे थे। हम दोनों में एक साल का अंतर था और घर में सब हमें गुड़िया और गुलशन कहकर बुलाते थे। घर में जो भी मिठाइयां होती थीं वो हम साथ मिलकर खाते थे।’
श्वेता ने इसके अलावा एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी बहन के बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मेरा क्यूट सा स्वीट सा भाई..आप जहां भी हों हमेशा खुश रहो (मुझे लगता है कि तुम कैलाश में शिवजी के साथ घूम रहे होंगे)। हम आपको बहुत प्यार करते हैं। कभी आपको नीचे भी देखना चाहिए कि आपने क्या जादू किया है और अपने जैसे सोने के दिल वाले कितने सुशांत को जन्म दिया है। मुझे तुम पर गर्व है मेरे बच्चे और हमेशा रहेगा।’
वहीं, सुशांत सिंह की दूसरी बहन प्रियंका ने फैंस से एक खास अपील की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि कृपया सुशांत के जन्मदिन के लिए अपना ड्राफ्ट तैयार रखें। यदि संभव हो तो सुशांत और फज (सुशांत का डॉग) की याद में किसी डॉग शेल्टर होम जा सकते हैं। मैं भी ऐसा ही करने वाली हूं। इसी 17 जनवरी को ही सुशांत के डॉग फज की मौत हो गई है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने घर में मृत मिले थे। इसके बाद से ही सीबीआई इस मामले की जांच में जुटी हुई है और उनका परिवार न्याय का इंतजार कर रहा है।
मुंबई। मौत ने सुशांत सिंह राजपूत के प्यारे लेब्राडोर ‘फज’ को भी गले लगा लिया। सुशांत के पेट फज ने राजपूत की मौत के ढाई साल बाद दुनिया अलविदा कह दिया । यह जानकारी सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने सोशल मीडिया पर दी है। सुशांत की मौत के समय फज भी चर्चा में आ गया था। जिन्दा रहते वह हमेशा सुशांत के साथ ही रहता था। सुशांत की ख़बरों के दौरान फज को देखकर लोग बहुत भावनात्मक हो जाते थे। सुशांत की मौत के बाद से फज का बुरा हाल हो गया था। वो अपने घर के कोने-कोने में सुशांत को खोजता रहता था। लोगों को फज की आँखों में बहुत मायूसी नज़र आती थी। फज को सुशांत की बहन प्रियंका अपने साथ ले गयी थीं।
प्रियंका ने लिखा इमोशनल पोस्ट
प्रियंका ने फज की फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘फज आखिरकार तुम भी अपने दोस्त के पास स्वर्ग में चले गए। जल्द मिलूंगी, तब तक…मेरा
दिल बुरी तरह टूट चुका है।’ प्रियंका ने दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें से एक में सुशांत फज के साथ दिखाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी में प्रियंका फज के साथ समय बिता रही हैं।
फज अपने दोस्त के पास स्वर्ग चला गया- यूजर्स
फज की मौत की आने के बाद से हर कोई इमोशनल हो रहा है और प्रियंका से मजबूत रहने की अपील कर रहा है। जहां एक यूजर ने लिखा, ‘दी प्लीज हिम्मत रखो। समझ नहीं आ रहा कि क्या कहूं, लेकिन खुशी की बात ये है कि अब फज अपने दोस्त के पास चला गया।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मेरा दिल बुरी तरह टूट गया है। उम्मीद है कि स्वर्ग में दोनों एक बार फिर मिल गए होंगे।’
फज के लिए सुशांत ने लिखा था इमोशनल पोस्ट
सुशांत ने फज को बहुत प्यार करते थे और शायद वो जानते थे कि इस मतलबी दुनिया में किसी इंसान का भरोसा नहीं किया जा सकता। इसीलिए सुसाइड करने से पहले उन्होंने अपने डॉग के नाम एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। सुशांत ने अपने पोस्ट में लिखा था, ‘अगर तुम मुझे याद रखते हो तो इस बात की परवाह नहीं कि बाकी सबने मुझे भुला दिया। माय लव फज।’
सुशांत का 14 जून 2020 को हुआ था निधन
14 जून 2020 को सुशांत सिंह का 34 साल की उम्र में निधन हो गया था। वे मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।
मुंबई । कूपर अस्पताल के कर्मचारी द्वारा हल ही में किये गए बयान से सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला फिर सुर्ख़ियों में आ गया है। हाल ही में मुंबई के कूपर अस्पताल के कर्मचारी रूप कुमार ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया। उसका कहना है की सुशांत ने आत्महत्या नहीं की थी , बल्कि उसको मारा गया था। इसके बाद एक बार फिर से सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के लिए इंसाफ की मांग उठने लगी है। इसी बीच इस मामले में दिवंगत एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी प्रतिक्रिया देकर सीबीआई जांच की मांग की है।
दरअसल, कूपर अस्पताल के एक कर्मचारी का दावा किया है कि सुशांत सिंह ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उनकी हत्या की गई थी। कर्मचारी का कहना है कि अभिनेता के शरीर पर “फ्रैक्चर के निशान” थे। दावा है कि इस कर्मचारी ने कथित तौर पर 2020 में सुशांत सिंह राजपूत का पोस्टमार्टम होते देखा था। इस कर्मचारी के इस बड़े दावे के बाद से ही सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत एक बार फिर से ट्रेंड करने लगे हैं। लोग इस पूरे मामले की नए सिरे से जांच की मांग कर रहे हैं।
इसी बीच मंगलवार को सुशांत की बहन श्वेता कृति सिंह ने ट्वीट कर फिर से सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “अगर इस सबूत में थोड़ी भी सच्चाई है, तो हम सीबीआई से अपील करते हैं कि वह वास्तव में इसे गंभीरता से देंखे। हमें हमेशा से विश्वास रहा है कि आप लोग निष्पक्ष जांच करेंगे और हमें सच बताएंगे। सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट ना मिलने के दर्द से हमारा दिल अभी भी कराह रहा है। साथ ही उन्होंने हैशटैग जस्टिसफॉर सुशांतसिंह राजपूत भी लगाया है।” उन्होंने अस्पताल कर्मचारी रूपकुमार के लिए सुरक्षा की भी मांग की है। श्वेता कृति सिंह की पोस्ट पर लोग अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का केस काफी पहले बंद हो चुका है। जांच टीम ने कहा था कि अभिनेता ने आत्महत्या की थी। हालांकि सोशल मीडिया पर अभी भी उनकी आत्महत्या को लेकर कई तरह के सवाल सामने आते रहते हैं। सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून 2020 को संदिग्ध हालात में उनके मुंबई स्थित फ्लैट में मिला था।