- सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का 26 सितंबर को लखनऊ में होगा शपथ ग्रहण समारोह
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियन्ता संघ के चुनाव में इं. राजीव कुमार सिंह अध्यक्ष, इं. जितेन्द्र सिंह गुर्जर महासचिव और प्रभात सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए हैं। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सोमवार 26 सितंबर को लखनऊ में होगा।
विद्युत परिषद अभियन्ता संघ के सत्र 2022-24 के चुनाव नतीजों की घोषणा रविवार को गई। नवीन केन्द्रीय कार्यकारिणी के चुनावों में इं. राजीव कुमार सिंह अध्यक्ष, इं. प्रभात सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष और इं. जितेन्द्र सिंह गुर्जर महासचिव निर्वाचित घोषित किये गये हैं। इनके साथ 16 अन्य पदों पर विभिन्न पदाधिकारी निर्वाचित हुए हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी मुख्य अभियंता इं. सीपी यादव ने बताया कि 25 सितम्बर को संपन्न मतगणना के उपरान्त निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गयी। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि विद्युत अभियन्ता संघ की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 16 पदों में से अध्यक्ष समेत 09 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। 07 पदों के लिए बीती 21 सितम्बर को प्रदेश भर में 44 मतदान स्थलों पर मतदान सम्पन्न हुआ था। इसमें प्रदेश भर के सहायक अभियन्ता से लेकर मुख्य अभियन्ता स्तर के अभियन्ताओं ने प्रतिभाग किया था।
चुनाव में इन्हें भी मिली कामयाबी
मुख्य चुनाव अधिकारी मुख्य अभियंता इं. सीपी यादव ने बताया कि 25 सितम्बर को संपन्न मतगणना के उपरान्त निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गयी। मतगणना के उपरान्त पदाधिकारियों में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महासचिव के अलावा उपाध्यक्ष दक्षिणांचल रमाकान्त वर्मा, उपाध्यक्ष पश्चिमांचल कपिल तेवतिया, उपाध्यक्ष पूर्वांचल जयशंकर राय, उपाध्यक्ष अनपरा-ओबरा-पिपरी क्षेत्र इं. अदालत वर्मा, उपाध्यक्ष मध्यांचल रणवीर सिंह, संयुक्त सचिव इं. आलोक कुमार श्रीवास्तव, संगठन सचिव जगदीश पटेल, सहायक सचिव पश्चिमांचल कृष्ण कुमार सारस्वत, सहायक सचिव पूर्वांचल मनोज कुमार, सहायक सचिव मध्यांचल सुबोध झा, सहायक सचिव दक्षिणांचल राहुल बाबू, सहायक सचिव अनपरा-ओबरा-पिपरी क्षेत्र रविकान्त यादव, प्रचार सचिव अंकुर भारद्वाज, कोषाध्यक्ष अजय द्विवेदी एवं ऑडिटर आशीष कुमार निर्वाचित घोषित किये गये हैं।