शोणितपुर (असम)। देश की तीनों सेनाओं की सुप्रीम कमांडर एवं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को देश के लड़ाकू विमान सुखोई एमकेआई-30 में उड़ान भरी। यह किसी लड़ाकू विमान में उनकी पहली उड़ान है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर 6 अप्रैल को असम पहुंची थीं। उनकी यात्रा का आज अंतिम दिन है।
राष्ट्रपति आज सुबह एक विशेष विमान से तेजपुर एयर बेस पहुंची। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार तिवारी ने राष्ट्रपति को सुखोई-30 एमकेआई में लेकर उड़ान भरी। राष्ट्रपति मुर्मू ने को-पायलट की सीट पर बैठकर सुखोई-30 एमआईके लड़ाकू विमान में उड़ान को पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई एमकेआई 30 फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं और युद्धक विमान में उड़ान भरने वाली देश की चौथी राष्ट्रपति हैं। इनसे पहले पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल और रामनाथ कोविंद भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान में उड़ान भर चुके हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई लड़ाकू विमान की सीट पर लगभग 25 मिनट बिताये।
सुखोई-30 एमकेआई दो सीट वाला बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान है। इसे रूसी कंपनी सुखोई ने विकसित किया है और इसका निर्माण लाइसेंस के तहत भारत के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने किया है।
Tag:
Sonitpur
शोणितपुर (असम)। शोणितपुर जिला मुख्यालय शहर तेजपुर के बरघाट पुलिस ने कोलियाबोर को दो पोर्टल पत्रकारों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि साल के पहले दिन पिकनिक मनाने गई एक युवती पर भद्दी टिप्पणी करने व उससे छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने दो पोर्टल पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों नगांव जिलांतर्गत कोलियाबोर के नलताली के निवासी बताये गये हैं। इन पत्रकारों पर शराब के नशे में पिकनिक मनाने आए लोगों की गाड़ी में तोड़फोड़ करने का भी आरोप है।
पुलिस के अनुसार है कि कुछ दिन पहले इन दोनों पर लकड़ी की मिल से जबरन उगाही करने के आरोप लगे थे। इससे संबंधित खबरें राज्य के कई प्रमुख अखबारों की सुर्खियां बनी थीं। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।